मिर्च-मसाला के रंग
कविता जिंदल और चेतन के संग
विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर पाकिस्तान में हुआ। इनके पिता का नाम के। सी। खन्ना व माता का नाम कमला खन्ना हैं। विनोद खन्ना की पत्नी का नाम गीताजंली है। खन्ना के दो बेटे है। राहुल खन्ना व अक्षय खन्ना दोनो फिल्मों में अभिनेता है। वह भारतीय सिनेमा के अभिनेता, फिल्म निर्माता व राजनेता है। वह पांच बच्चों में से एक हैं। विनोद खन्ना ने सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई की। इन्होंने सेदनाहम कॉलेज से स्नातक तक की पढ़ाई की। 1975 में विनोद खन्ना ओशो के शिष्य बन गए इसर कारण इनका अपनी पहली पत्नी से तालाक हो गया। 1990 में इन्होंने दूसरी शादी कविता से की। कविता और विनोद खन्ना की दो बेटियां साक्षी व श्रद्धा हैं।
करियरः विनोद खन्ना ने पहला रोल खलनायक के रुप में किया। इन्होंने अपने फिल्मी करिअर की शुरूआत 1968 मे मन के मीत से की थी। इसके बाद इन्होने पूरब और पश्चिम, सच्चा और क्षूठा, मेरा गांव मेरा देश, मेरे अपने, अचानक, परवरिश, अमर अकबर एंथनी, मुक्कदर का सिकंदर, कुर्बानी, दयावान, चांदनी, क्षत्रिय, ईना मीणा डीका, एक राजा एक रानी, दीवानापन, जोखिम आदि फिल्में की।
राजनीतिः 1997 में वे बी.जे.पी. में शामिल हो गए गुरुदासपुर पंजाब से लोकसभा का चुनाव जीता। 2002 में संस्कृति व पर्यटन मंत्री रहे।
Monday, February 1, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment