कविता और चेतन के संग
मशहूर गायक सोनू निगम के बारे में कुछ जानकारी
सोनू हरियाणा के पुत्र हैं। उनका का जन्म 30 जुलाई 1973 में फरीदाबाद जिले में हुआ। वह भारतीय सिनेमा के बेहतरीन पाशर्व गायको में से एक है। यह हिन्दी, तेलगू, और कन्नड फिल्मों में अपनी आवाज के जादू को बिखेरा है। उन्होनें असंखया भारतीय व पॉप एलबम और हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया है। सोनू भी ज्योतिष को मानते है उन्होने अपने नाम की अंतिम नाम कर वर्तनी बदलकर निगामा से निगम किया।
सोनू निगम ने तीन साल की उम्र में गायन शुरु किया। उन्होने पहली बार स्टेज पर अपने पिता के साथ मिलकर मोहम्मद रफी का गाना। ÷क्या हुआ तेरा वादा÷ गीत गाया। उसके बाद से सोनू अपने पिता के साथ मिलकर शादियों और पार्टियों में गाना गाने लगे। अपनी किशोर अवस्था में सोनू निगम ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। फिर वह अपने पिता के साथ मुम्बई चले गए और 19 वर्ष की आयु में बालीवुड में अपना करिअर शुरु किया।
शुरुवात में उन्होने अपनी गायिका में मोहम्मद रफी में गीतों को शामिल किया और टी-सीरिज की मदद से रफी कर यादें नामक एलबम निकाली। टी-सीरिज की मदद से सोनू का करिअर बना।
परदे के पीछे के गायेकार के रुप में पहली फिल्म 1990 में आई। जिसे आधिकारी तौर पर जारी नहीं किया गया। लोकप्रिय टी0 वी0 प्रोग्राम सा, रे, गा, मा, पा के आने के बाद उनमें करियर में नया मोड़ आया।
1995 में उनकी एलबम बेवफा सनम में आई ÷अच्छा सीला÷ गीत गया।
1997 में अनु मल्लिक के संगीत निर्देशन में बार्डर फिल्म का संदेशे आते है गाया। परदेस में ÷ये दिल दीवाना÷ गीत गाया।
2008 में उन्होंने युवराज, रब ने बना दी जोड़ी में गीत गाए।
सोनू की कोई भाषाओं जैसे भोजपुरी, अंग्रेजी, उडिया, नेपाली, कन्नड, पंजाबी, बंगाली, तेलगू, तमिल और मराठी का ज्ञान है।
पाप एलबम और संगीत
सोनू निगम ने कई एलबमो में काम किया है चाहे वो हिन्दी हो या पंजाबी इसके साथ-साथ उन्हाने कई भक्ति गीत भी गाए है। उन्हे ज्यादातर मोहम्मद रफी के गीतो के लिए जाना जाता है। उन्होने शुरुआती दिनो में ÷ रफी की यादे' नाम की एलबम निकाली। उन्होने सितम्बर 2007 में 6 डिस्क संग्रह किया जिसमें उनके लगभग 100 हीट गीत शामिल है। 2008 में उन्होने एलबम की तरफ रुख करते हुए ÷पंजाबी प्लीज÷ में काम किया है। पिछले वर्षो में सोनू निगम ने अपना संगीत प्रदर्शन सयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जीयम, हालैण्ड, स्पेन, आदि देशो में वो स्टेज शो कर चुके है। मई 2007 में उन्होने नार्थ अमेरिका में एक शो का आयोजन भी किया गया। इसमे आशा भोंसले, कुणाल गांजेवाला और कैलाश खैर ने भाग लिया। सितम्बर-अक्टूबर में उन्होने कनाडा और जर्मनी में शो किए। अप्रैल 2008 में उन्होने भारत के विभिन्न शहरो का दौरा किया और मैराथन को बढावा देने के लिए भी कार्य किए। सोनू निगम ने हार्वड यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी को सम्प्रित भजन गाए। वर्तमान में वह सुनिधि चौहान के साथ अमेरिका की यात्रा पर है और उनके टूर का नाम ÷दा एक्सपलोजन 2009' है।
टेलीविजन और रेडियो
सोनू निगम ने सारेगामापा और किसमे कितना है दम टीवी शो के होस्ट रह चुके है। साथ ही साथ उन्होने अमूल स्टार वाइस आफॅ इंडिया में जज की भूमिका निभाई है।
सोनू निगम ने अपने ही नाम पर एक रेडियो शो भी किया जिसका नाम 'लाईफ की धून सोनू के संग' जिसका प्रसारण रेडियो 91.1 अफम पे हुआ। इसमें साथ-साथ इनके लता मंगेशकर के साथ कई रेडियो इण्टरवियू आ चुके हैं।
सोनू की भविष्य की योजनाएं
संगीतकार सोनू निगम की अंगेजी एलम्ब रिलीज होने वाली है जिसका नाम सीप्रीट आन पोलडिग और साथ ही साथ वह अपनी नई फिल्म आंखो ही आंखो में अभिनय करते हुए नजर आएंगे।
व्यक्तिगत जीवन
सोनू निगम के पिता अगम कुमार है वह एक संगीतकार और उनकी माता का नाम शोभा निगम है। मिनल और निकिता इनकी दो बहने है। सोनू निगम माता पिता के प्यारे है उनकी रूची पिता के व्यवसाय को देखकर संगीत में बनी और उनके माता पिता भी अच्छे संगीतकार है उन्होने सन 2005 में बेवफाई एलबम बाजार में उतार कर संगीत की दुनिया में पहला कदम रखा। इसके साथ ही इनकी दोनो बहनो ने भी संगीत की दुनियां में पैठ बनाई। 15फरवरी 2002 सन में मघुरिमा नामक लडकी से शादी के बंघन में बध गए
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment